एक रिक्शावाला थक हार एक रोड के एक साइड मैं अपना रिक्शे पर आराम कर रहा था , तभी एक बस आती है और रिक्शे से टकरा जाती है , इतने मे बस के आगे का लगा हुआ शीशा टूट जाता है , फिर क्या ड्राईवर साहब बस उतरते हैं और फ़िल्मी स्टाइल में उस रिक्शे वाले पर अपना गुस्सा उतारते है , जब उस रिक्शे वाले से रूपये मांगे जाते है तब वह रोने लगता है | रोज १०० रूपये कमाने वाला इंसान २००० रूपये कहाँ से लेकर आएगा , लेकिन यह बात उन लोगो को समझ मैं नहीं आती है |
इतनी गर्मी और रहा चलती हुई सड़क पर सवारियो की परवाह न करते हुए , बस के ड्राईवर और कंडक्टर दोनों लोगो मिलकर उस गरीब लड़के का रिक्शा बस मैं चढाने लगते हैं | तस्बीरो मैं आप देख सकते हैं किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया जा रहा है | यहाँ पर प्रश्न ये उठता है की हर बार आम आदमी को ही क्यों अपना शिकार बनाया जाता है , आखिर कब तक गरीबो पर ये जुल्म होते रहेंगे , किसी न किसी को तो आना होगा ....... आखिर कब तक ???














